नये-पुराने गीतो की संगीत संध्या 11को
 

देवास। यंग मेलोडियन्स ग्रुप द्वारा नववर्ष 2020 के उपलक्ष्य में नये-पुराने गीतो की प्रस्तुति को लेकर संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। ग्रुप संचालक मुश्ताक शाह ने बताया कि 11 जनवरी को शाम 7 बजे से मल्हार स्मृति मंदिर में उक्त आयोजन होगा। संगीत संध्या में इंडियन आईडल फेम अनुश्री मुंबई, मालवा रत्न से सम्मानित नमन पाण्डेे इंदौर एवं आकाशवाणी एंकर सतीष पाण्डे इंदौर अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकनिर्माण एवं पर्यावरण मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, चरणजीतसिंह अरोरा, दिनेश मिश्रा, केपी कॉलेज प्रो. सीमा सोनी, शकील कादरी, विश्वामित्र अवार्ड सुदेश सांगते, पीएन तिवारी, अजय चौहान, मेहमूद खान होंगे। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायिका संस्कृति पगारे एवं शाबिर पठान का सम्मान किया जाएगा।