स्टायलिया 2019 वेस्टर्न इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का अवार्ड उज्जैन की प्रियंका सिंह को


उज्जैन। मॉडलिंग एजेन्सी टलेंटिका द्वारा नवी मुंबई में पहली बार स्टायलिया 2019 वेस्टर्न इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल का आयोजन सिडको ऑडिटॉरीयम वाशी में किया गया। जिसमें उज्जैन की प्रियंकासिंह परमार को स्टायलिया 2019 वेस्टर्न इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
पिछले दिनों इंदौर में हुए फैशन शो में करीब 100 संस्थाओं के बीच प्रियंका सिंह परमार एवं उनकी संस्था परफेक्ट लुक को ब्यूटी पार्टनर चुना गया था। जिसके तहत प्रियंका को मुंबई में हुए स्टायलिया 2019 में आमंत्रित किया गया था। यहां गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं गुजरात के लगभग 50 चयनित अभ्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था प्रमुख शिवा ने बताया की ग्लैमर वर्ल्ड में अपना स्थान बनाने की आकांक्षा रखने वाले नवयुवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके इसीलिए इसका आयोजन किया जाता है। नवयुवाओं का चयन पब्लिक वोटिंग द्वारा किया गया, जिसमें 3 लाख से ज़्यादा वोट पड़े। निर्णायक मंडल में लेडी सिंघम के नाम से सुविख्यात डॉ.अदिति शर्मा, चंद्रागुप्ता रॉय, प्रियंका बोरिया, डॉ. रश्मि मोदक, मौजूद रहीं। पुरे आयोजन में वाशी के चीर, संस्कृति मुंबई से संजय करणानि, अहमदाबाद से हाईफ़ाई डिज़ाइन स्टूडीओ ने अपने मनमोहक वस्त्र शृंखला प्रस्तुत की। जिसे सभी विशिष्टजनों ने सराहा। आयोजन में मेकअप उज्जैन के परफ़ेक्ट लुक की प्रियंका सिंह के साथ उनकी टीम की प्रमिला तला, दीप्ति पांडे, प्राची खत्री, पिंकी, रीना पवार ने किया।