पुरोहित युनाइटेड प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष पवार उज्जैन संभाग अध्यक्ष नियुक्त


देवास। युनाइटेड प्रेस क्लब ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक वर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश राठौर की अनुशंसा पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी को पदौन्नत कर प्रदेश समन्वय समिति का प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र पुरोहित को संगठन का प्रदेश अध्यक्ष व राजेन्द्र पवार को उज्जैन संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। युनाइटेड प्रेस क्लब ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को देवास में आयोजित की गई । जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश राठौर, राष्टीय महासचिव धर्मेन्द्र रांगवे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश पांचाल, प्रवीण आचार्य, राकेश निगम, कैलाश चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ ही चेतना हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की श्रीमती चेतना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष एवं संभागीय अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पुरोहित संभाग अध्यक्ष राजेन्द्र पवार का स्वागत कर बधाईयां दी गई।


Popular posts
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
पुलिस सामुदायिक भवन देवास रोड उज्जैन में साईं स्पर्श सुपर स्पेशलिटी परीक्षण एवं परामर्श शिविर
Image
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image