भाजपा अजा मोर्चा मनाएगा महर्षि रविदास जयंती


उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा उज्जैन सहित प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों में महर्षि संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाई जाएगी। जयंती समारोह में संत रविदासजी द्वारा दिये गये उपदेश व किये गये कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज के विकास व देश रक्षा का संकल्प लिया जाएगा।
भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश टटवाल ने बताया कि जयंती समारोह में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी, सांसदगण, विधायक, जनप्रतिनिधि व पूर्व मंत्री अलग-अलग जिलों में सम्मिलित होंगे। भाजपा द्वारा रविदास जयंती पर निकलने वाले चल समारोह का स्वागत सम्मान भी किया जाएगा। साथ ही रविदास मंदिरों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम किये जाएंगे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा सभी जिलों में मुख्यता से यह कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।