नई दिल्ली। केजरीवाल की सत्ता में पुनः वापसी और भाजपा की करारी हार को भाजपा ने स्वीकार कर लिया है, वोटों की गिनती के चलते भाजपा मुख्यालय में अमित शाह के फोटो के साथ एक बड़ा पोस्टर भी लगा है जो इस बात का गवाह है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पराजय स्वीकार कर ली है पोस्टर पर लिखा है कि पराजय से निराश नहीं होते हालांकि मनोज तिवारी को अभी भी विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 50 से अधिक सीटों पर विजय होकर सरकार बनाने जा रही है कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट कर 48 सीट जीतने का दावा किया था।
भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में लगा पोस्टर चर्चा का विषय बना