दिव्यांग विवाह हेतु जिला  स्तरीय परिचय सम्मेलन 12 फरवरी को 

 


 उज्जैन।।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वृहद स्वरूप में निशक्त जनों का विवाह एवम  निकाह  फरवरी  माह  के  अंत मे  संपन्न किया जाना है । इस  हेतु  जिला  स्तरीय  परिचय सम्मेलन   विक्रम कीर्ति मंदिर  में  12  फरवरी  को   प्रातः  10.30  बजे  से    आयोजित  किया  गया  है ।   इस  परिचय सममेलन में  विवाह  के  इच्छुक  दिव्यांग  युवा  एवम  युवती  शामिल  हो  सकते  है । पूर्व  के  परिचय  सम्मेलन     जिन दिव्यांगों  के    जोड़े   बन  गए है   उन्हें  इस  सम्मेलन  में  शामिल  नही  होना है । योजना  के तहत 48000 रु   प्रति कन्या हितग्राही को  तथा  3000 रु  प्रायोजक निकाय को   प्रदान  किये  जायेंगे ।  इसके अतिरिक्त निशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत सामान व्यक्ति द्वारा निशक्तजन से विवाह अथवा निकाह करने पर 2  लाख   रु  प्रदान किये  जायेंगे ।  संयुक्त  संचालक  सामाजिक  न्याय  ने अपील  की  है   कि    जिला  स्तरीय  परिचय  सम्मेलन  में  अधिक  से  दिव्यांगजन  शामिल  होकर   योजना  का  लाभ  ले ।


Popular posts
पूर्व मंत्री बोले सरकार तो कांग्रेस की ही बनेगी
Image
पुलिस सामुदायिक भवन देवास रोड उज्जैन में साईं स्पर्श सुपर स्पेशलिटी परीक्षण एवं परामर्श शिविर
Image
शहर के प्रसिद्ध चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश समधानी द्वारा छत से कूदकर आत्महत्या किए जाने की कोशिश
Image
नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को उज्जैन तथा अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और परिचितों ने लालघाटी स्थित वीआईपी विश्रामगृह पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दी
Image
बेटे के वियोग में गीत बनाया , बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना
Image