पक्षकारों को न्याय दिलवाने के विधि में बहुत उपचार हैं : ए.पी. सिंह


उज्जैन। विधि अध्ययन एवं शोध संस्थान द्वारा आयोजित शिविर को संबोधित करते हुए सर्वोच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री ए.पी. सिंह ने कहा कि पक्षकारों को न्याय दिलवाने के लिए विधि में बहुत उपचार हैं। आवश्यकता है उन उपचारों को खोजने की। श्री सिंह ने यह भी कहा कि फांसी से अपराधी मरता है, अपराध नहीं। जेल सुधार गृह, न्याय शीघ्र मिले, सभी चाहते हैं किंतु प्रक्रिया का पालन किया जाना भी आवश्यक है। इस अवसर पर बार के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंड्या, योगेश व्यास, मस्तान सिंह छाबड़ा तथा हरदयाल सिंह ठाकुर, मध्यस्थ अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक किशोर शर्मा एवं केजी दुबे, जिगर जीत सिंह छाबड़ा, सोनाली विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।