चिन्हित मकानों हेतु प्रथक कचरा वाहन व्यवस्था, महापौर ने किया मार्गदर्शन
 

उज्जैन :     कोरोना के क्रम में जानसपुरा तथा अंबर कॉलोनी क्षेत्र के चिन्हित मकानों से रहवासियों द्वारा उपयोग की गई सामग्री का तथा अन्य कचरा प्राप्त करने हेतु निगम ने प्रथक से व्यवस्था की है। इन मकानों से सामग्री प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को सेनेटाइज की हुई पीली थेलियां प्रदान की गई हैं तथा एक प्रथक कचरा वाहन इस हेतु निर्धारित किया गया है। 

     महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने ग्रांड होटल पर इस व्यवस्था को आरंभ करते हुए कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। आपने कहा कि निर्धारित थैलियां संबधित नागरिकों को देते हुए उन्हें समझाइश भी दें तथा सावधानी बरतने की बात समझाते हुए खुद अपना भी खयाल रखें। 

      प्रत्येक मकान में पर्याप्त थैलियां दी जा कर उन्हें प्राप्त कर निर्धारित वाहन के माध्यम से निर्धारित स्थल तक पहुंचाया जाए।