एक खबर राहत भरी भी,,,,

भोपाल। प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच राहत की खबर भी आई है। प्रदेश के विभन्न अस्पतालों में भर्ती 39 में से 7 मरीजों की हालात में सुधार हुआ है। इसमें 6 मरीज जबलपुर और 1 मरीज ग्वालियर का है। इन मरीजों को कोरोनावायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन सातों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो जारी करके भी दी है।दोनों ही अस्पतालों के वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि 3 दिन पहले इन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सभी की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 4 दिन बाद एक बार फिर से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। तीसरे सैंपल की जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर फैसला लिया जाएगा। ये लोग ठीक हो चुके हैं, अब इनमें