बिग ब्रेकिंग,,,,, शशांक मिश्र को हटाया, इंदौर निगम आयुक्त आशीष सिंह उज्जैन कलेक्टर बने

उज्जैन। जिलाधीश शशांक मिश्र को उज्जैन से हटा दिया गया है उनके स्थान पर इंदौर नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है, प्रमुख सचिव इकबाल सिंह बैंस ने आदेश जारी किया है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन शहर में कोरोना पर नियंत्रण मैं शशांक मिश्र बुरी तरह विफल रहे, लगातार इसको लेकर शासन को कटघरे में खड़ा किया जा रहा था, जनप्रतिनिधियों ने भी प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर मोर्चा खोल लिया था, आज पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन ने भी इंदौर में अरविंदो कॉलेज मैं कोरोना पॉजिटिव के मरीजों के इलाज के लिए शासन को पत्र लिखा था। इसके अलावा शहर के नागरिकों में भय और दहशत का वातावरण था।ही