Breaking,,,,,,,,,,जानिए कमला नेहरू मार्ग पर क्यों मचा हड़कंप

उज्जैन। कमला नेहरू मार्ग निवासी एक महिला जिसकी उम्र 70 वर्ष है, कोरोना से आज इसकी मृत्यु इंदौर के अरविंदो अस्पताल में हो गई है, बताया जाता है कि परिवार में इस महिला सहित 7 पॉजिटिव आए हैं, सबसे पहले 70वर्षीय महिला को बाथरूम में गिरने के बाद इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लगभग 10- 12 दिन के इलाज के बाद आज अरविंदो अस्पताल में उसकी मौत हो गई, मौत की खबर कमला नेहरू मार्ग पर पहुंचने के बाद क्षेत्र के नागरिकों में हड़कंप मच गया है क्योंकि इस क्षेत्र में अधिकांश बड़े व्यापारी हैं और इसी क्षेत्र में इस परिवार के अलावा एक अन्य परिवार की महिला भी आज संक्रमित आई है। बताया जाता है कि मृतक महिला के परिवार में एक बर्थडे पार्टी के साथ-साथ सगाई का कार्यक्रम भी हुआ था जिसकी वजह से परिवार में संक्रमण आया।