भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हुई,,आज भाई भाई,,और पति पत्नि पॉजिटिव,,,

उज्जैन। आज प्राप्त हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शहर में अब कोरोना संक्रमित भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। आज प्राप्त 750 रिपोर्ट में से 13 पॉजिटिव आए हैं, इनमें वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले एक 33 वर्षीय युवक और 36 वर्षीय युवक भाई भाई है, मिर्जा नईम बेग मार्ग पर भी एक 32 वर्षीय महिला और 47 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं, जो पति-पत्नी है। इसके अलावा ग्राम गोंसा से एक ही परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव आए हैं। आज पॉजिटिव आने वालों में 35 वर्ष से कम उम्र के 8 संक्रमित है, जो इस बात का इशारा है कि शहर में युवा वर्ग सावधानी रखने में पीछे हैं।