देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने अनलॉक की गाइडलाइन का विरोध जताते हुए प्रशासन को किया कटघरे में खड़ा

 *अनलॉक का विरोध*

देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने देवास को अनलॉक करने की गाइडलाइन को कटघरे में खड़ा करते हुए प्रशासन से अनेक सवालों का जवाब मांगा है,



उनके मुताबिक अनलॉक करने की गाइडलाइन व्यवहारिक और व्यापारियों को बेवजह परेशान करने वाली है इधर व्यापारियों ने भी इस गाइडलाइन का विरोध किया है,

कल से देवास में अनलॉक की  प्राक्रिया शुरू होगी। जिंसमे प्रशासन ने अपने आदेश में जरुरी चीजों की दुकानों को खोलने की अनुमति दी। लेकिन कपड़ा, जूते, इलेक्ट्रॉनिकस ओर सराफा व्यापारी की दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी गई।

जबकि प्रशासन द्वारा होटल, लॉज, रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दी गई है। 

ऐसे में प्रशासन द्वारा कपड़ा, जूता, इलेक्ट्रॉनिकस, सराफा व्यपारियो के साथ अन्याय किया है। व्यापारियों ने कहा है किह हमइस अनलॉक का विरोध करते है।