उज्जैन शहर में पांच टीकाकरण केंद्रों का स्थान परिवर्तित

 


 उज्जैन 2 जून । नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज  सिंघल ने उज्जैन शहर में स्थापित पांच टीकाकरण केंद्रों का स्थान परिवर्तित कर दिया है। परिवर्तित किए गए टीकाकरण केंद्रों की जानकारी इस प्रकार  है  :-  45 वर्ष  प्लस   आयु  वर्ग के लिए स्थापित  टीकाकरण केंद्र औदीच्य ब्राह्मण धर्मशाला (वार्ड नंबर 23 )को अब कालिदास अकादमी में   , इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए स्थापित  टीकाकरण  केंद्र में पुलिस लाइन कम्युनिटी हॉल टीम 1 (वार्ड 53)  को आनंद भवन (वार्ड 49 )में , पुलिस लाइन कम्युनिटी हॉल  टीम 2 को पुलिस लाइन हॉस्पिटल टीम 2(  वार्ड 53) में , तैयबी स्कूल कमरी मार्ग ( वार्ड 14) को शासकीय माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर (वार्ड 7 )में तथा लोक सेवा केंद्र सामाजिक न्याय परिसर( वार्ड 18) को डॉक्टर अंबेडकर पुस्तकालय एवं शोध संस्थान सामाजिक न्याय परिसर (वार्ड 18) में स्थानांतरित कर दिया गया है।


*****